फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   किशोरी से हो रही शादी पुलिस ने रुकवाई

किशोरी से हो रही शादी पुलिस ने रुकवाई

Tue, 13 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से हो रही शादी पुलिस ने रुकवाई

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा गांव आई बारात बैरंग लौट गई। किशोरी की शादी किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसी के बाद पुलिस ने वैवाहिक कार्यक्रम रुकवा दिए। पुलिस अधीक्षक से नाबालिग की शादी होने की सूचना पर कार्रवाई हुई।
ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी की शादी सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। 12 जून को बारात आने की सूचना किसी ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी को दे दी। इस संबंध में दिए गए पत्र में बताया गया कि लड़की नाबालिग है और उसकी शादी कानून के विरुद्ध है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांव पहुंची पुलिस ने वैवाहिक कार्यक्रम में रोक लगा दी, जिससे बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। किशोरी की मां ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाता है। उसने वहीं एक दूसरी औरत रख ली है।
विज्ञापन


उसने वृद्ध सास-ससुर की मदद से बेटी के हाथ पीले करने की ठानी थी। उसे यह नहीं पता था कि उम्र कम होने पर उसे परेशानी झेलनी पड़ेगी। दुल्हन को विदा करा अपने साथ ले जाने के लिए दूल्हा अपने परिजनों व बारातियों के साथ गांव रात करीब 9:30 बजे पहुंचा। लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस ने जनवासे में उन्हें नाश्ता तो दूर, पानी तक नहीं पीने दिया। लड़के पक्ष के लोग जब तक कुछ समझ पाते उन्हें चलता कर दिया गया। बाद में जानकारी होने पर मुकदमे के भय से लड़के पक्ष वाले भी चुपचाप वापस हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी वीरेंद्र ने शिकायत की थी कि नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। जिस पर लड़की पक्ष से उम्र संबंधी प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। लेकिन वह कोई भी प्रमाण पत्र उसके बालिग होने का नहीं दिखा सके, जिससे वैवाहिक कार्यक्रम में रोक लगा दी गई। उन्होंने बताया कि पिछले साल शिकायतकर्ता के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी खुन्नस में शिकायतकर्ता ने यह शिकायत की है।
प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष ललपुरा

-शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने बारात को बैरंग लौटाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed