फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   1444 poor will be the home of shelter plan

आसरा योजना से 1444 गरीबों के बनेंगे घर

Sat, 04 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
1444 poor will be the home of shelter plan

शहरी गरीब भी पक्के मकानों पर रह सकेंगे। आसरा योजना से मकान बनाने का सपना पूरा होगा। सीएंडडीएस कार्यदाई संस्था गरीबों को मकान बनाकर देगी। फिलहाल जिले के चार कस्बों के 1444 लाभार्थियों ने डूडा में आवेदन जमा किए हैं। गरीबों के मकान बनाने के साथ अवस्थापना पर भी खर्च किया जाएगा। इसमें 80 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन


रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत हर व्यक्ति को होती है। यदि मकान की बात करें और वह भी पक्का तो गरीब का सपना पूरा हो जाता है। ऐसे ही चार कस्बों के 1444 बीपीएल परिवारों को पक्के मकान मिलने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन


एक मकान में किचिन, शौचालय, कमरा व बरामदा बनेगा। इसमें 3.94 लाख रुपये की लागत आएगी। हालांकि बनने वाले मकान संबंधित गरीब की जमीन पर ही बनेगा।

इसके लिए जिले में जिला नगरीय अभिकरण ने आसरा योजना के अंतर्गत खाका तैयार क र सूडा को भेजा है। आसरा में पक्के मकान बनाने पर 56 करोड़ 89 लाख 36 हजार रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अभिकरण अवस्थापना में नाली खड़ंजा व पेयजल जैसी सुविधाओं पर 23 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपये खर्च होगा। फिलहाल विभाग कुल 80 करोड़ रुपये खर्च करेगा।


जिले के हमीरपुर-571, कुरारा-229, गोहांड-343 व सरीला के 301 लोगों ने आवेदन किया है।

सहायक परियोजना अधिकारी, डूडा पवन शर्मा ने बताया कि इस योजना में चार स्थानीय निकायों के 1444 लाभार्थियों के  आवेदन सूडा को भेजे हैं।

मौदहा, राठ और सुमेरपुर की निकायों ने देर से आवेदन सूची दी है। इन आवेदनों की सूची की छंटनी की जा रही है। इन कस्बों का भी प्रोजेक्ट तैयार कर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed