{"_id":"5c797650bdec2275c5124ee7","slug":"141551464016-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लाखों के सोने चांदी के जेवर व नगदी पार की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने लाखों के सोने चांदी के जेवर व नगदी पार की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के बंडा में गुरुवार की रात चोरों ने घर में घुसकर नगदी सहित तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। चोरी होने की जानकारी गृह स्वामी को सुबह हो सकी। गृहस्वामी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को जल्द खुलासे का भरोसा दिया।
बंडा गांव निवासी पंकज तिवारी ने बताया कि गुरुवार की रात चोर घर के पीछे से छत में चढ़कर आए और जीने से नीचे आकर कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे तीन बक्से उठाकर समीप के खंडहर में ले गए। पीड़ित ने बताया कि बक्सों में दो सोने के हार, सोने की चूड़ी, दो मंगलसूत्र, एक सोने की मांगबेदी, दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी बृजबाला, पांच सोने की अंगूठी, करीब एक किलो चांदी के जेवरात व 18000 रुपये नगदी सहित बेशकीमती साड़ियां आदि सामान रखा था। जिसे चोर लेकर चंपत हो गए हैं। गृहस्वामी ने बताया कि चोरी की जानकारी तड़के तीन बजे आंख खुलने पर हुई। घटना से तत्काल यूपी 100 व थानाध्यक्ष बिवांर को अवगत कराया। सूचना पर थाना पुलिस व यूपी 100 की टीम मौके पहुंची। पुलिस ने मौका मुआइना कर खंडहर में पड़े बक्सों को उठाकर गृहस्वामी को सौंपा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी पार की
-पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर दर्ज किया मुकदमा