फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बेतवा नदी पार करते समय युवक की नदी में डूबकर हुई मौत

बेतवा नदी पार करते समय युवक की नदी में डूबकर हुई मौत

Tue, 19 Feb 2019 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
बेतवा नदी पार करते समय युवक की नदी में डूबकर हुई मौत

विज्ञापन
सरीला। अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने रिरुवा बुजुर्ग गांव जा रहे बेरी गांव निवासी युवक की बेतवा नदी पार करते समय गहरे गड्ढे में चले जाने से डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को नदी से निकाल पोस्टमार्टम को भेजा है।

जलालपुर थानाक्षेत्र के रिरुवा बुजुर्ग गांव निवासी भगवानदास अनुरागी के पुत्र मानिक चंद्र की शादी है। मंगलवार को मौदहा कोतवाली अंतर्गत गुरदहा गांव बारात जानी है। बारात में शामिल होने के लिए भगवान दास का कुरारा थानाक्षेत्र के बेरी गांव निवासी भांजा छोटू (18) पुत्र रामऔतार आ रहा था। रिरुवा बुजुर्ग गांव जाने के लिए बेतवा नदी पार करने लगा तभी नदी पार करते समय पोकलैंड मशीनों से किए गए मौरंग खनन के गहरे गड्ढे में चला गया और तैरना न आने पर वह नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नदी के पास मौजूद चरवाहों व सब्जी की बारी लगाए लोगों ने घटना को देखा और बचाने की कोशिश की। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी उन्होंने उसके मामा भगवानदास व परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर जलालपुर वीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बेतवा नदी पार करते युवक की नदी में डूबकर हुई मौत
शादी में शामिल होने जा रहा था युवक, शादी की खुशियां मातम में बदली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed