{"_id":"5c5f1b11bdec227376727ff4","slug":"141549736721-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत करने का आरोप लगा युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील हरकत करने का आरोप लगा युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। मजदूरी करने जा रहीं महिलाओं ने युवकों पर आरोप लगाया कि उनके साथ जंगल में अश्लील हरकतें की है। वहां से कस्बा लौटी महिलाओं ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए रामलीला मैदान तक ले गईं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
दो महिलाएं शनिवार सुबह कस्बे के रानीगेट पड़ाव पर मजदूरी करने पहुंची। उन्होंने बताया सुबह करीब दस बजे आए एक युवक ने मजदूरी कराने की बात कही। मजदूरी में 600 रुपये देने की बात हुई। युवकों ने उन्हें स्टेट बैंक के पास चार पहिया गाड़ी में बैठाया।
आरोप लगाया कि गाड़ी के अंदर बैठे चार लोग उन्हें औड़ेरा रोड़ स्थित मोक्षधाम के आगे जंगल में ले जाने लगे। युवकों ने उनसे अश्लील हरकतें की, तो वह गाड़ी रुकवा कर उतर पड़ीं। चिल्लाने पर आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़ित महिलाओं ने तलाश कर एक युवक को चरखारी रोड पर बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
महिलाएं आरोपी युवक को पीटते रामलीला मैदान तक ले गईं। युवक की धुनाई होते देख लोगों में भीड़ लग गई। इस बीच आई पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम इम्यिाज पुत्र मुस्ताक निवासी जुगियाना बताया।
वहीं इंतियाज ने बताया कि वह मकान का निर्माण करा रहा है। राजमिस्त्री के कहने पर वह दो मजदूर लेने गया था। मिस्त्री के न आने पर महिलाएं अपनी मजदूरी मांगने लगीं। इसी को लेकर विवाद हुआ है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
मजदूरी कराने की बात कहकर महिलाओं को साथ ले गए थे युवक
अमर उजाला ब्यूरो