{"_id":"5c967938bdec22146453727e","slug":"131553365304-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख सहित 12 लोगों पर बलवे की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाक प्रमुख सहित 12 लोगों पर बलवे की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के छिमौली में शुक्रवार देर शाम हुए बवाल में दो पक्षों से नौ लोग घायल हुए। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया व सीओ बालकराम ने गांव पहुंचकर जांच की और दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें ब्लाक प्रमुख सहित 12 लोग नामित किए गए हैं।
छिमौली गांव निवासी ब्लाक प्रमुख मंजू निषाद व उनके प्रतिनिधि जेठ लालाराम निषाद पक्ष के लोगों का सहदेव सहित एक अन्य से एक पुराने मामले को लेकर विवाद हुआ। जिसमें फायरिंग, पथराव, लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। यहां तक मौजूदा ब्लाक प्रमुख की जेठानी व अन्य महिलाएं अस्पताल पहुंच गईं और घायल यादव पक्ष के लोगों पर पुलिस की मौजूदगी में चप्पल लेकर मारपीट पर आमादा हो गईं।
ब्लाक प्रमुख पक्ष की मनकी पत्नी भोला निषाद ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई जयकरन, बरदानी, दीपक, रज्जू के साथ गांव करहिया जा रही थी। तभी गेसराम, उसका भाई बब्बू यादव, मानसिंह, सहदेव, महादेव तथा राजू उर्फ राजा ने उन्हें शंकरजी मंदिर के पास घेरकर पीटा। जिससे उनके पक्ष के कई लोग चुटहिल हो गए। पुलिस ने छह लोगों पर बलवा, मारपीट व जान से मारने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उधर दूसरे पक्ष के सहदेव ने तहरीर में बताया कि वह अपने दरवाजे के सामने बैठा था। तभी गांव निवासी पप्पू निषाद, रजवा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम व उसकी पत्नी सीमा, बरदनिया, प्रभुदयाल, दीपक, विक्रम, दिनेश, भोला, रामकरन, नाजिर व ब्लाक प्रमुख मंजू निषाद ने हमला कर दिया।
आरोप लगाया लालाराम लाइसेंसी बंदूक लिए था। इस पर पुलिस ने बलवा, जान से मारने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ बालकराम ने मामले की जांच की है। पुलिस ने फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
छिमौली गांव में फायरिंग और लाठी व डंडे चलने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो