फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ताबड़तोड़ छापेमारी में 141 लीटर अवैध शराब बरामद

ताबड़तोड़ छापेमारी में 141 लीटर अवैध शराब बरामद

Sun, 10 Feb 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ छापेमारी में 141 लीटर अवैध शराब बरामद
हमीरपुर। उत्तराखंड व यूपी में जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मौत व करीब एक सैकड़ा लोगों के बीमार होने की घटना से हड़कंप मचा है। इसी के चलते जिले में डीएम के निर्देश पर शनिवार को देर शाम से आबकारी अधिकारियों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। कई स्थानों पर छापेमारी के बाद टीम ने 141 लीटर शराब बरामद करने के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सहारनपुर जिले के नागल, गागलहेड़ी और देवबंद थानाक्षेत्र के गांवों में 18 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी, जबकि 50 बीमार हैं। इसी के तहत गुरुवार को जनपद के आबकारी अधिकारी रामसजीवन ने विभिन्न थानाक्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इसमें अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 141.2 लीटर अवैध शराब बरामद की, जबकि कबूतरा डेरा में एक क्विंटल लहन नष्ट कराया। आबकारी अधिकारी ने बताया शुक्रवार देर शाम ही कोतवाली क्षेत्र में सुभाष बाजार निवासी अखिलेश साहू को दस लीटर शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोलर के भुलसी निवासी रमेश यादव को सुमेरपुर यादव ढाबा के पास से पांच लीटर शराब के साथ, लेवा गांव से संतबाबू प्रजापति को 15 लीटर, गढ़ा निवासी जगतराम निषाद को 10 लीटर, बैजेमऊ निवासी धीर सिंह उर्फ धीरू को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कुरारा में जल्ला गांव से बेरी निवासी नरेश कुमार को छह लीटर व बेरी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार को ढाई लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा।

वहीं मुस्करा में कस्बा निवासी राजू को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ललपुरा के बेरी गांव निवासी शिव दयाल को 2.6 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार अवैध शराब को लेकर एसडीएम रावेंद्र सिंह व सीओ कैलाश चंद्र ने छापेमारी कर 40 लीटर शराब पकड़ी।


साथ कबूतरा डेरा व जिगनी गांव के पास धसान नदी किनारे एक क्विंटल लहन नष्ट कराया। एसडीएम ने बताया जरिया के छिबौली गांव निवासी देवी सिंह को 20 लीटर, जलालपुर निवासी धन सिंह को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

आबकारी टीम ने कई थानाक्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed