{"_id":"5bfd7e6fbdec2241cd16baa5","slug":"131543339631-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में काम रही पत्नी के ऊपर पति ने किया हंसिया से जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में काम रही पत्नी के ऊपर पति ने किया हंसिया से जानलेवा हमला
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राठ-सरीला। घर में काम कर रही पत्नी को पति ने धारदार हंसिए से ताबड़तोड़ वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। जरिया पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जरिया थाने के परछा गांव निवासी नृपत अहिरवार की 38 वर्षीया पत्नी निधि सोमवार की रात करीब 9 बजे घर में काम कर रही थी। उसी दौरान उसका पति नृपत हंसिया लेकर आया और अचानक पत्नी पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा।
विज्ञापन
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को घायल करने के बाद आरोपी हंसिया लेकर फरार हो गया। घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक डा.एमके वर्मा ने बताया कि महिला के शरीर में गंभीर घाव हैं।
विज्ञापन
महिला के ससुर हरप्रसाद ने बताया कि उसके पुत्र की 2001 में कबरई थाने के परसाहा गांव में शादी हुई थी। उसके दो लड़कियां और एक लड़का है। फिलहाल परिजन घटना के कारणों को लेकर चुप्पी साधे हुए थे।
थानाध्यक्ष जरिया रामजीत गौड़ ने बताया कि आरोपी युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के समय घर में उसकी बूढ़ी मां थी।