{"_id":"59da69e04f1c1bc9678b4be8","slug":"131507486176-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगस के युवक की पीलिया से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगस के युवक की पीलिया से मौत
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रंगस (हमीरपुर)।
उपमंडल नादौन के रंगस के गांव प्लासी के एक युवक की पीलिया से मौत हो गई। युवक को चार दिन पहले नादौन अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर किया था लेकिन शनिवार शाम को युवक ने चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। मनीष कुमार (25) निवासी रंगस को पीलिया की शिकायत थी। परिजन उसे उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले गए। तीन दिन नादौन अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद मनीष के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने मनीष को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन पीड़ित युवक को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए लेकिन शनिवार शाम युवक ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। रविवार को मनीष कुमार का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि इन दिनों रंगस, नौहंगी और भूंपल कस्बे में पीलिया फैला है। नादौन में इन क्षेत्रों से करीब आधा दर्जन मरीज भर्ती हैं। युवक की मौत के चलते स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। क्षेत्रों का दौरा कर पेयजल के सैंपल भरे हैं। निरीक्षण से पीलिया से प्रभावित लोगों को निशुल्क दवाई बांटी है। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पानी के सैंपल भरे हैं। निरीक्षण में चार लोगों में पीलिया के लक्षण मिले हैं। इन्हें निशुल्क दवाई दी गई है। उन्होंने लोगों से पेयजल उबालकर पीने की अपील की है।