{"_id":"5957e39e4f1c1b262d8b48ee","slug":"131498932126-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम निरीक्षक ने एसपी को सौंपी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रम निरीक्षक ने एसपी को सौंपी शिकायत
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। सीटू कार्यकर्ताओं का श्रम निरीक्षक के घेराव का मामला तूल पकड़ गया है। श्रम निरीक्षक ने सीटू कार्यकर्ताओं पर बिना सूचना उनका घेराव, गालीगलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत श्रम निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक और सदर थाना प्रभारी से कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। श्रम निरीक्षक नरेश कुमार का आरोप है कि सीटू कार्यकर्ताओं ने मजदूरों का पंजीकरण करने को लेकर बिना पूर्व सूचना के उनका घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण के दौरान मजदूरों की वेरिफिकेशन न करने को दबाव बनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट का भी प्रयास किया। इसकी शिकायत श्रम निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध और थाना प्रभारी कुलदीप कुमार से की। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि शिकायत आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
दरकोटी से लाइट की बैट्री चोरी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणीदेवी के नए भवन के पास सड़क किनारे लगी सोलर लाइट की बैट्री को चोर उड़ा ले गए। करीब एक साल पहले ही इस लाइट को पंचायत ने लगवाया था। पंचायत के वार्ड सदस्य हरनाम शर्मा ने कहा कि इसकी शिकायत पंचायत ने पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। बैट्री के चोरी होने से यहां अंधेरा पसरा रहता है।