फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   चौथे दिन मिली युवक की लाश

चौथे दिन मिली युवक की लाश

Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन मिली युवक की लाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत बीड़ बगेहड़ा स्थित समौना के पास ब्यास नदी में डूबे एक कश्मीरी युवक का शव हादसे के चौथे दिन वीरवार को नदी किनारे मिला। नदी में डूबे युवक का तीन दिन तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। स्थानीय गोताखोर और दमकल कर्मचारियों ने तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद वीरवार सुबह स्थानीय लोगों ने युवक के शव को ब्यास नदी के किनारे देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे मोहम्मद सद्दीफ (19) पुत्र नवाबद्दीन निवासी डोडा, जम्मू अपने जीजा मुश्ताख अहमद और चचेरे भाई मोहम्मद हनीफ के साथ ब्यास नदी में कपड़े धोने आया। जैसे ही तीनों ब्यास नदी में पहुंचे तो मुश्ताक अहमद और मोहम्मद हनीफ कपड़े साफ करने लगे। इस दौरान मोहम्मद सद्दीफ ब्यास नदी में नहाने उतर गया। इस दौरान मुश्ताक अहमद और मोहम्मद हनीफ ने पानी गहरा होने पर उसे नदी में जाने से इंकार किया लेकिन मोहम्मद सद्दीफ पानी में उतर गया। इस दौरान गहरे पानी में मोहम्मद सद्दीफ डूबने लगा। मोहम्मद सद्दीफ को डूबता देख उसके जीजा और चचेरे भाई ने शोर मचाया लेकिन शाम के समय आसपास कोई व्यक्ति न होने पर मोहम्मद सद्दीफ डूब गया। मोहम्मद सद्दीफ के जीजा और चचेरे भाई ने सुजानपुर थाना में शिकायत की। मोहम्मद सद्दीफ अपने जीजा और चचेरे भाई के साथ दो दिन पहले सुजानपुर में बिजली तार बिछाने के काम के लिए घर से आया था। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि डूबे युवक का शव वीरवार को ब्यास किनारे मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed