फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   जाम में गई एक और घायल की जान

जाम में गई एक और घायल की जान

Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
जाम में गई एक और घायल की जान
हमीरपुर। बेतवा पुल पर रविवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। ट्रक की टक्कर लगने से नीचे गिरी कार में एक युवक की मौके पर मौत हुई थी। जबकि चार से घायल हुए थे। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय घाटमपुर के पास जाम में फंसकर एक और घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन


गौतम बुद्ध नगर के जेवर के चरौली गांव निवासी दिनेश (43), वेद प्रकाश (45) व गौतम सिंह (32), मनोज (50) निवासी नंगला भटोला, सुधीर (35) निवासी करैना थाना सुरजा जिला बुलंदशहर कार से कबरई जाते हादसे का शिकार हो गए थे। रविवार शाम बेतवा पुल पर मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक का अगला टायर फटने से कार चपेट में आकर पुल से नीचे जा गिरी थी। हादसे में दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अन्य को कानपुर रेफर किया गया। जाते समय घाटमपुर में हाईवे पर लगे जाम में घायल तीन घंटे फंसे रहे। समय से उपचार न मिल पाने के कारण घायल मनोज ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के व्यापार में सहयोगी रहे अशोक बालियन ने बताया वह कंस्ट्रक्शन का काम करता था। बताया मृतक गौतम बुद्ध नगर में भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। उनके तीन पुत्र कौसिंदर, सुमित, लवकुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतक दिनेश के चचेरे भाई रिंकू चौधरी ने बताया इसका बड़ा भाई राकेश सिंह आर्मी में है। सभी क्रशर उद्घाटन समारोह में जा रहे थे। भाकियू के जिलाध्यक्ष महेश तिवारी, भगवानदास दीक्षित, रामदास सविता, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, अनिल कुमार द्विवेदी, रामकिशन आदि ने पोस्टमार्टम पहुंचकर शोक जताया।

ट्रक की टक्कर से बेतवा पुल से नीचे गिरी कार का मामला
घाटमपुर के पास हाईवे पर तीन घंटे जाम में फंसे रहे घायलों के वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed