{"_id":"5be9c6edbdec22174c7df7a3","slug":"121542047469-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के गुसियारी में रविवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों के नगदी व जेवर ले गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
गुसियारी गांव में चोरों ने उस समय धावा बोला जब फत्तेपुरवा में तेंदुए की तलाश में पुलिस व वन विभाग की टीम जुटी थी। चोरों ने सबसे पहले गांव के हातिम पुत्र छिद्दू शाह के घर में घुसकर दो तोला सोना, 500 ग्राम चांदी व 25 हजार रुपये ले गए।
इसके बाद चोर कल्लू के घर में घुस आठ हजार रुपये व जेवर पार किया। इसके बाद तुफैल पुत्र कल्लू लंबरदार के घर से बक्सा उठा ले गए, लेकिन इस बक्से में उन्हें एक हजार रुपये ही हाथ लगे। चोरों ने गांव किनारे बक्सा फेंक दिया।
विज्ञापन
चोरों के कदम यहीं नहीं रुके बल्कि वह गांव में लौट आए और चुन्नी पत्नी बाकरशाह के घर में घुस उसका बैग उठा ले गए।
नगदी-जेवर ले गए चोर, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो