फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बोरी उठाने के दौरान पैर फिसलने से छत से गिरे किसान की मौत

बोरी उठाने के दौरान पैर फिसलने से छत से गिरे किसान की मौत

Mon, 19 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बोरी उठाने के दौरान पैर फिसलने से छत से गिरे किसान की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राठ। छत पर रखी गेहूं की बोरी उठाने गए किसान का पैर फिसलने से वह छत से नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अधेड़ की मौत पर परिजनों में हाहाकार मचा है।


जरिया थाने के इटैलियाराजा गांव निवासी इंदल (43) पुत्र शिवपाल के पास करीब चार एकड़ जमीन है। जिससे खेती कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। रविवार की रात करीब साढे़ आठ बजे मौसम खराब होने पर छत पर रखी गेहूं की भरी बोरियां उठाने के लिए इंदल गया। बोरी उठाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे इंदल छत के नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


परिजनों ने जब आवाज सुनी तो हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे।लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के दो पुत्र बृजनंदन (19) और मोहित (14) तथा एक पुत्री रागिनी हैं। पिता की मौत पर बेटों और पत्नी का रोरोकर बुराहाल है। मृतक के बड़े बेटे बृजनंदन ने सूचना दर्ज कराई। चिकित्सक डा.रविप्रताप ने बताया कि किसान के सिर पर चोटें आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-मौसम खराब होने पर गेहूं से भरी बोरी उठाने छत पर गया था किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed