{"_id":"5aba86ea4f1c1ba3238b77c8","slug":"11th-student-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
hanged
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के पचखुराखुर्द गांव में घर सूना पाकर 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने घटना पर चुप्पी साध रखी है। इधर, गांव में चर्चा है कि सुबह किसी बात पर मां ने छात्रा को डांटा था।
पचखुराखुर्द निवासी पप्पू द्विवेदी की पुत्री श्वेता (16) कस्बे के मां गीता महेश्वरी इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे जब घर के लोग खेतों में काम करने गए हुए थे। तभी सूना घर पाकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के दूसरे कमरे में श्वेता की छोटी बहन मौजूद थी। बहन को फांसी पर लटका देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो गई। छात्री की मौत हो गई। घटना पर परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। गांव में चर्चा है कि मां ने श्वेता को डांट दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।