{"_id":"59bc21064f1c1b2f688b4c51","slug":"11505501446-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा पॉलिसी के नाम पर लूटे पौने सात लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा पॉलिसी के नाम पर लूटे पौने सात लाख
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
बीमा पॉलिसी के नाम पर शातिरों ने हमीरपुर जिला के टौणीदेवी तहसील के रहने वाले एक व्यक्ति से पौने सात लाख ऐंठ लिए। शातिरों ने पीड़ित व्यक्ति को 3, 62, 509 रुपये की बीमा राशि का लालच देकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
टौणीदेवी के गांव बदेहड़ू निवासी उधम सिंह ठाकुर पुत्र बख्शी राम ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि 18 और 19 फरवरी 2016 को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम राहुल शर्मा और खुद को महाप्रबंधक अकाउंट ब्रांच एलीवेट सर्विस नोयडा बताया। राहुल शर्मा ने बताया कि उधम सिंह की रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी में 3,62,509 रुपये की स्वीकृत हुए हैं। यह सिर्फ डीमेट अकाउंट में ही भेजे जा सकते हैं। उसने कहा कि डीमेट अकाउंट खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज, फोटोग्राफ और 30 हजार रुपये अनिल भटी महाप्रबंधक रिकॉर्ड विभाग एलीवेट सर्विस नोयडा के पते पर भेज दें। इसके बाद राहुल शर्मा, विवेक चौहान, राजीव मित्तल, महेंद्र प्रताप पाटिल को उधम सिंह ठाकुर ने अलग-अलग चेकों से 3,19,877 रुपये भेज दिए। इसके बाद करीब 10 महीनों तक इन लोगों ने पीड़ित से कोई संपर्क नहीं किया। फोन करने पर फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद रमेश कुमार त्रिपाठी और टीएस मेथी ने फरवरी 2017 में फोन किया। उन्होंने कहा कि आपका पूरा पैसा कंपनी में जमा हो चुका है। कंपनी के पुराने एजेंटों को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है और उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। कंपनी ने उन लोगों के खिलाफ पुलिस में ठगी का मुकदमा दर्ज करवाया है। रमेश कुमार त्रिपाठी और टीएस मेथी ने उसका पैसा वापस दिलवाने का आश्वासन देते हुए फिर से उसे पैसे जमा करवाने को कहा। पीड़ित ने 3,35,944 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद दोनों ने अपना फोन बंद कर लिया। उधम सिंह ने शिकायत की है कि इन सभी लोगों ने उससे धोखाधड़ी कर पैसे लिए हैं।
पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीना ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।