{"_id":"595297e54f1c1ba10a8b46d9","slug":"11498585061-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेन शेल्टर निर्माण में बाधा बना अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेन शेल्टर निर्माण में बाधा बना अतिक्रमण हटाया
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में रेन शेल्टर अब जल्दी तैयार होगा। इसके निर्माण में रोड़ा बना अतिक्रमण प्रशासन ने हटा दिया है।
बड़सर एसडीएम धनवीर ठाकुर ने स्वयं मौके का मुआयना किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सरकारी जमीन पर बने शेड को हटाने के लिए कहा। इससे पहले कस्बा में बना रेन शेल्टर क्षतिग्रस्त हो गया था। विभाग ने रेन शेल्टर बनाने का निर्णय लिया, लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति ने साथ लगती भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। कई बार उसे कब्जे को हटाने बारे नोटिस दिया गया, लेकिन उसने इसे नहीं हटाया। प्रशासन ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण को हटवाया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान मीना कुमारी, उपप्रधान संजय शर्मा, जगजीत ठाकुर, देवेंद्र राणा सहित कई लोगों उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों राजवंत ठाकुर, सूरम सिंह, ईश्वर सिंह, एसएच ठाकुर, सुमन सांख्यान, राधा देवी, विजय सिंह, केसर सिंह चंद्राणी, कौशल्या देवी, संजय कुमार, विजय शर्मा, संदीप शर्मा, बलवीर, विपन, रजनीश, नवनीत, अश्वनी, प्रिया, नरेंद्र, भाग सिंह ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर खुशी व्यक्त की है। उधर, एसडीएम धनवीर ठाकुर का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाया गया है। रेन शेल्टर का काम समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।