{"_id":"56995f485812b5eec2e3b7527b9f920a","slug":"10-421-candidates-will-in-18-examination-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10,421 परीक्षार्थी 18 केंद्रों में देंगे परीक्षा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10,421 परीक्षार्थी 18 केंद्रों में देंगे परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 18 केंद्रों में रविवार को आयोजित होने वाली
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार को सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार
कर लिया गया। भर्ती परीक्षा के लिए 10,421 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा
को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
रविवार को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार को सभी परीक्षा केंद्र के प्रभारियों ने दिन भर सीटिंग प्लान तैयार कर टेबिलों पर परीक्षार्थी का अनुक्रमांक चस्पा किया।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नुजहत सईद फात्मा ने बताया कि उनके केंद्र में 504 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए बैठेंगे। इसके लिए 19 कक्षों की व्यवस्था की गई है।
बताया कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए ए, बी, सी व डी प्रश्नपत्रों के आधार पर ही सीटिंग प्लान किया गया है। जिससे बगल का छात्र न तो नकल कर पाएगा और न ही बगल की सीट में बैठे परीक्षार्थी से कुछ पूछ ही पाएगा।
इसी प्रकार से जिले के अन्य केंद्रों में सीटिंग प्लान किया गया है। शनिवार को दिन भर सभी 18 परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान के कार्य को अंतिम रूप दिया गया।
छोटी स्लिप देख नाराज हुई एसडीएम
लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर मौदहा चार केंद्रों पर 3 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल व सीओ उमरदराज खां ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। नेशनल इंटर कालेज में सीटिंग प्लान देखा तो पाया कि छोटी स्लिप चिपकाई गई है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताकर बदलने के निर्देश दिए। जबकि अन्य स्थानों पर सीटिंग प्लान के साथ कई व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा एक नोडल व पांच जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जो सभी परीक्षा केंद्रों में जाकर औचक निरीक्षण करेंगे।
महिला डिग्री कालेज में सबसे कम परीक्षार्थी
श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में सर्वाधिक 720-720 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि सबसे कम 300 परीक्षार्थी राजकीय महिला डिग्री कालेज में परीक्षा देंगे।
प्रत्येक केंद्र पर एक दारोगा व छह सिपाही रहेंगे
अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक एसआई, छह सशस्त्र सिपाही के अलावा संबधित थानाध्यक्ष केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। मुख्यालय में आठ केंद्र होने के कारण सीओ सरीला की भी ड्यूटी मुख्यालय में लगाई गई है।
इन केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा