{"_id":"619549924335ac7bff3c052d","slug":"crime-sucide-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6645950171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर का घर में शव फांसी पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर का घर में शव फांसी पर लटका मिला
विज्ञापन
सुनील की फइल फोटो
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। थाना क्षेत्र के करहिया निवासी युवक ने घर में फांसी लगा ली। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उसे नशे में गांव में घूमते देखा था। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही सूरत से मजदूरी कर घर लौटा था।
करहिया निवासी सुनील (23) तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह सूरत से मजदूरी करके कुछ दिन पहले ही लौटा था। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। बुधवार को वह नशे की हालत में गांव में घूमते दिखा था। जब वह काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजन ने तलाश शुरू की। परिजन को उसके अटारी में होने की आशंका हुई तो दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उसका शव साड़ी से पंखे पर लटका मिला।
परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि परिजन ने सुनील के दिमागी तौर से परेशान होने की बात कही है। वह क्यों परेशान था, इसकी जानकारी की जा रही है।