फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,sucide,hamirpur news,hamirpur

दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime,sucide,hamirpur news,hamirpur
अजय कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। खंडेह में रविवार तड़के एक दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन फांसी के फंदे से उतारकर उसे सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम खंडेह निवासी अजय कुमार (25) ने रविवार को तड़के घर के कमरे में लगे सीलिंग फैन से रस्सी बांध फांसी लगा ली। परिजन आनन-फानन फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की गांव में कॉस्मेटिक की दुकान है। त्योहार को देखते धनतेरस पर बर्तन खरीदकर लाया था। दुकान लगाने की तैयारी कर रहा था। शनिवार की रात पारिवारिक उलझन में रहा। रविवार सुबह उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

हाल में ही दस जून को अजय का विवाह लवकुशनगर छतरपुर में हुआ था। इस घटना से उनकी नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक तीन बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed