{"_id":"610fd3398ebc3e76bb61e0b1","slug":"crime-student-dead-hamirpur-hamirpur-news-knp6449816180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रावल नदी में नहाने गया छात्र डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रावल नदी में नहाने गया छात्र डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के कैथी गांव में उफना रही चंद्रावल नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया 12वीं का छात्र डूब गया। छात्र के डूबने की सूचना मिलते ही नदी किनारे ग्रामीणों का तांता लग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटे हैं। एसओ ने बताया छात्र का शव पांच घंटे बाद बरामद कर लिया गया है।
कैथी गांव निवासी कामता प्रसाद अनुरागी का पुत्र उपेंद्र (17) गांव निवासी अपने दोस्त राघवेंद्र व नरेश के साथ गांव के समीप चंद्रावल नदी में नहाने गया था। चंद्रावल नदी इस समय केन, बेतवा, यमुना नदी में बाढ़ के कारण उफना रही है। यमुना नदी की बाढ़ का पानी केन नदी में जा रहा है। केन नदी का पानी चंद्रावल नदी के सहारे टोला गांव तक पहुंच गया है। कैथी के पास यह नदी उफनाकर खेतों में जा घुसी है। इसी उफनाती नदी में उपेंद्र रविवार को करीब 12 बजे डूब गया। उसके डूबने की सूचना साथियों ने गांव वालों को दी।
युवक के नदी में डूबने की सूचना पर ग्रामीणों का नदी किनारे तांता लग गया। ग्रामीणों ने घटना से थानाध्यक्ष वीपी सिंह को अवगत कराया। युवक के डूबने की सूचना पाकर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया नदी में बहुत ज्यादा पानी है और यह लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इससे गोताखोरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक क्षेत्र के मुंडेरा गांव में संचालित मौनी बाबा वीरभूमि इंटर कॉलेज में छात्र था। थानाध्यक्ष ने कैथी में चंद्रावल नदी में डूबे छात्र का शव पांच घंटे बाद बरामद कर लिया गया। बताया घटना स्थल से 10 मीटर दूर ही शव नदी से गोताखोरों ने निकाला है।