{"_id":"614f638c8ebc3efb8a29b31a","slug":"crime-stole-hamirpur-hamirpur-news-knp654285156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी का कलश व नगदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी का कलश व नगदी ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। घर में घुसे चोरों ने चांदी का कलश और 25 हजार रुपये पार कर ले गए। परिजनों के ललकारने पर चोर छत के रास्ते से कूदकर भाग गए। चोरी गए कलश की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं दो घरों से मोबाइल चोरी गए हैं।
जरिया थानाक्षेत्र के करही गांव निवासी देवीदयाल ने बताया वह खेती करते हैं। रात में परिजनों संग सो रहे थे। तभी चोर घर में घुस आए और सामान बिखेरने लगे। खटपट की आवाज सुनकर पुत्री की नींद खुल गई। पिता को जगाते हुए उसने शोर मचा दिया। परिजनों के जागने पर चोर छत के रास्ते कूदकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कमरे के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। बैग में रखा दो किलो वजनी चांदी का कलश और 25 हजार रुपये चोरी थे। उन्होंने बताया कलश की कीमत करीब दो लाख रुपये होगी। घटना के बाद गांव में दहशत है।
एसओ राजेश वर्मा ने बताया पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं नगर के फरसौलियाना निवासी रामकृपाल ने बताया चोर घर में रखा मोबाइल ले गए हैं। आहट मिलने पर परिजन जाग गए थे। जिस कारण चोर अन्य सामान चोरी नहीं कर पाए। उनके भाई के मकान में भी चोरी का प्रयास किया। परिजनों के जागने पर चोर सफल नहीं हुए। मोहल्ले के इरफान के घर से भी मोबाइल फोन चोरी गया है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा जांच की जाएगी।