{"_id":"619155b7048676419a31d761","slug":"crime-loot-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6639944182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पेट्रोल पंप से तमंचे के बल पर लूटे 1.90 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पेट्रोल पंप से तमंचे के बल पर लूटे 1.90 लाख
विज्ञापन
सरीला में कुर्सी में बैठा घायल सेल्समैन अंकित घटना की जानकारी देता व पास खड़े अन्य लोग।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के राठ-जलालपुर रोड स्थित स्वामी ब्रह्मानंद किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर शनिवार रात करीब 10:50 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों को पीटा और बंधक बना लिया, सीसीटीवी कैमरे तोड़कर 1.90 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरे तमंचे लहराते हुए भाग निकले। पंप मालिक ने तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्वामी ब्रह्मानंद किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के मालिक करण सिंह ने बताया कि शनिवार रात तीन बदमाश बाइक से आए। वे पेट्रोल पंप पेट्रोल डलवाने के बहाने घुसे। पेट्रोल डालने के बाद सेल्समैन ने 615 रुपये मांगे तो बदमाशों ने तमंचा निकालकर सेल्समैन को धमकाया और केबिन के अंदर ले गए। केबिन में सेल्समैन अंकित निवासी पहरा व आशीष निवासी अमूंद को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद बदमाशों ने केबिन के अंदर तोड़फोड़ की कंप्यूटर एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य उपकरणों को तोड़ डाला।
अलमारी को तोड़कर उसमें रखे एक लाख नब्बे हजार रुपये व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लूटकर भाग गए। सूचना पर जरिया पुलिस व सीओ पहुंचे। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है। थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम को लुटेरों की धरपकड़ को लगाया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।