{"_id":"60e488b88ebc3e9e93194a90","slug":"crime-hamirpur-news-suside-hamirpur-news-knp6385193110","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। सोमवार रात कस्बे की इमिलिया थोक में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। युवक अभी कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से आया था। परिजन घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
इमिलिया थोक मोहल्ला निवासी शिवा उर्फ शिवम (18) ने सोमवार रात करीब 10 बजे घर में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने झांककर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। रात में ही घटना की सूचना फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव को दी गई। परिजन घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
मृतक के चाचा संतोष ने बताया भतीजा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बचपन में ही उनके माता-पिता की मौत हो गई थी। दादी ने उनका पालन किया। वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। अभी कुछ दिन पूर्व ही वह वहां से लौटा है। थानाध्यक्ष बीपी यादव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।