फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

Hamirpur News: मवेशी से टकराई बाइक, दो की मौत

Tue, 10 Jan 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
मौदहा सीएचसी में मृतकों के परिजनों से बातचीत करती पुलिस।संवाद - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बाइक की मवेशी से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी ऋषिकेश और अमित के रूप में हुई है। ऋषिकेश अपनी शादी की खरीदारी कर दोस्तों के साथ दिल्ली से लौट रहा था। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था, जो सड़क से टकराते ही टूट गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी राघवेंद्र ने बताया कि ऋषिकेश की अगले पखवाड़े शादी होने वाली थी। इस कारण वह अपने साथी अमित द्विवेदी, विकास, राघवेंद्र, जीतेंद्र व सैफ के साथ तीन बाइकों पर शादी की खरीदारी करने दिल्ली गए थे। खरीदारी करने के बाद सभी अपनी-अपनी बाइकों से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से अपने गांव लौट रहे थे। खन्ना के निकट मंगलवार रात नौ बजे अचानक सामने आए मवेशी से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार सिंगरौली मध्य प्रदेश निवासी ऋषिकेश (28) और अमित कुमार द्विवेदी (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे अन्य बाइकों पर चल रहे दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed