फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

हमीरपुर : सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। लखनापुरवा निवासी माया देवी ने सीओ को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि पुत्री वंदना की शादी इमिलिया बाड़ा मोहल्ला निवासी गोविंदा पुत्र दुर्जन के साथ की थी। दामाद राजकोट में रहकर मजदूरी करता है। वंदना बच्चों के साथ अलग रहती है। आरोप है कि गुरुवार को ससुर दुर्जन और सास जग्गी ने मारपीट कर वंदना को घर से निकाल दिया। दामाद की सूचना पर माया बेटी की ससुराल पहुंचीं और उसके बारे में पूछताछ की। आरोप है कि दुर्जन और जग्गी ने उनके साथ भी हाथापाई की। तलाश करने पर वंदना बच्चों के साथ रेलवे पटरी पर मिली। सीओ सदर रवि प्रकाश सिंह के आदेश पर थाना पुलिस ने वंदना के सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed