{"_id":"62cc6ae8f8dbe516c8178c89","slug":"crime-hamirpur-news-knp707048486","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः व्यापारी से एक लाख की चोरी में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः व्यापारी से एक लाख की चोरी में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
राठ पुलिस की गिरफ्त में टप्पेबाज गिरोह का सरगना व सदस्य
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ । किराना व्यापारी का बैग काट कर एक लाख रुपये पार करने में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 30 हजार रुपये व कार बरामद की है।
सिकंदरपुरा निवासी किराना व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता 29 जून दोपहर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो लाख रुपये जमा करने गए थे। कैश काउंटर की लाइन में लगे थे। तभी उनका बैग काट कर एक लाख रुपये निकाल लिए गए थे। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर देखा तो दो युवक रुपये लेकर भागते दिख रहे थे। पुलिस को रविवार को टप्पेबाजों के सराफा बाजार में घूमने की सूचना मिली।
कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ पहुंच झांसी के थाना एरच के डूडी गांव निवासी मौसम बहेलिया व चिन्हारी (12) को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर कार में सवार गिरोह के सरगना उरई के सरसौखी निवासी दीपू नागर, एरच के डूडी निवासी किस्मत बहेलिया व सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि चूड़ी बेचने के बहाने वारदात करते थे। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि चूड़ी बेचने के बहाने यह लोग घटना को अंजाम देते हैं। सभी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।