{"_id":"62c71d330ba54a3ade7d6699","slug":"crime-hamirpur-news-knp7063708133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः सड़क हादसों में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः सड़क हादसों में सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ/मौदहा। सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। राठ में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन पुल से यूपीडा पेट्रोलिंग वाहन रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। घायल चार सुरक्षाकर्मियों की हालत गंभीर है।
इटैलिया बाजा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात यूपीडा सहायता वाहन पेट्रोलिंग कर रहा था। अचानक वाहन चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार निर्माणाधीन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फिट नीचे पत्थरों पर जा गिरी। कार सवार सुरक्षाकर्मी पठानपुरा निवासी हीरासिंह (52), रामदास (40), हरीसिंह (50) व मझगवां थाने के मलहेटा निवासी अमित परिहार (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौदहा क्षेत्र में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
जनपद जालौन के उरई निवासी अमर सिंह (27) और हमीरपुर के पौथिया निवासी रामबाबू (51) वैवाहिक कार्यक्रम से लौटकर कार से मुख्यालय जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर मकरांव के निकट अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण कार पलट गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बा निवासी नजमुद्दीन शेख (25) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।