{"_id":"62c5c04aaa68e86c5427ae36","slug":"crime-hamirpur-news-knp7061839101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः हाईवे पर हादसे में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः हाईवे पर हादसे में पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो बाइक सवार बैंक कर्मी को ओवरटेक करते समय पीछे से टक्कर मारकर हाईवे किनारे पलट गया। इससे ऑटो में सवार चार व बाइक सवार बैंक कर्मी घायल हो गए। ऑटो में आठ लोग सवार थे, तीन सवारियां ढोने का परमिट है।
बुधवार को दोपहर 12 बजे ऑटो इंगोहटा से सवारियां लादकर मौदहा जा रहा था। ऑटो में चालक के अलावा आठ सवारियां बैठी थी। हाईवे पर मकरांव के पूर्व बजरंगबली मंदिर के समीप बाइक सवार बैंक कर्मी को ओवरटेक करते समय पीछे से टक्कर मारकर ऑटो पलट गया। इससे ऑटो सवार महोबा निवासी संजना (10), शिवकली (55), हमीरपुर निवासी आशा (40) व रामविलास (60) को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य सवारियां मामूली रूप से घायल हुई हैं।
बाइक सवार बैंक कर्मी राकेश बाजपेई (36) को सिर एवं पैर में चोट लगी हैं। वह कुनहेटा के आर्यावर्त बैंक में संविदा कर्मी है। मुख्यालय से कामकाज निपटाकर बैंक जा रहा था। घटना के बाद हाईवे से गुजर रही पेट्रोलिंग टीम ने सभी घायलों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद सीएनजी चालक मौके से भाग निकला।