फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

हमीरपुरः गर्भवती की मौत पर हंगामा, मारपीट की

Wed, 06 Jul 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतका हरदेवी की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
राठ। गर्भवती महिला की मौत पर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए सीएचसी में हंगामा किया। ससुराल पक्ष की महिलाओं से मारपीट भी की गई। ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बड़ा गांव निवासी अरविंद प्रजापति ने बताया उनकी बहू हरदेवी (22) आठ माह के गर्भ के दौरान बीमार चल रही थी। झांसी व ग्वालियर में इलाज कराया। बुधवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराली पक्ष की महिलाओं से मारपीट कर दी।
विज्ञापन

पहरा गांव निवासी रामचरन ने बताया मई 2021 में बड़ा गांव निवासी अर्जुन के साथ पुत्री हरदेवी की शादी की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में एक लाख रुपये व जंजीर की मांग पर पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बुधवार सुबह पति व ससुर ने मारपीट करते हुए गला दबाकर हरदेवी की हत्या कर दी। क्राइम इंस्पेक्टर आरके यादव ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed