{"_id":"62c3306d33d3e672044ef913","slug":"crime-hamirpur-news-knp7058568167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मृतक जयप्रकाश अनुरागी की फाइल फोटो
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। रिश्तेदार की बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर के डेरी मोहल्ला निवासी विनोद कुमार अनुरागी ने बताया रविवार रात घुटई गांव निवासी रिश्तेदार अजय की बारात जरिया थाने के परछा गांव गई थी। उनके छोटे भाई जयप्रकाश अनुरागी (32) अपने रिश्तेदार पनवाडी थाने के मसूदपुरा निवासी रामचरन व महुआ बांध निवासी मुकेश कुमार के साथ बाइक से बरात में शामिल होने जा रहा था। रामचरन ने बताया राठ-जलालपुर मार्ग पर नहर बाईपास के आगे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में बाइक चला रहे जयप्रकाश की मौके पर मौत हो गई। मुकेश (35) व रामचरन (32) घायल हो गए। मुकेश को सीएचसी से मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया है। जय प्रकाश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। एक साल पहले नेहा से शादी हुई थी। नेहा ने आठ दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया है। भाई विनोद व मनोज का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।