फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

फर्जी विधायक बनकर अवैध वसूली में दो धरे गए

Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में विधायक लिखी गाड़ी के साथ दोनों आरोपी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। फर्जी विधायक बनकर ट्रकों से वसूली करते कानपुर निवासी दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। धरपकड़ के समय इन लोगों ने सिपाही पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ट्रकों से वसूली के 71 हजार 490 रुपये और दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात हाईवे पर रानी लक्ष्मी बाई चौराहे पर दबिश दी। वहां स्कार्पियो सवार दो व्यक्ति मौरंग लदे ट्रकों से अवैध वसूली करते मिले। सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर स्कार्पियो को चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर यमुना पुल से पहले रोककर तलाशी ली। कानपुर नगर के थाना किदवई नगर दक्षिणी कमिश्नरेट 532 वार्ड एक निवासी अनिरुद्ध सिंह व निर्भय सिंह के कब्जे से दो तमंचा व 71 हजार 490 रुपये मिले। पूछताछ में बताया कि यह रुपये ट्रकों से अवैध वसूली के हैं। स्कॉर्पियो में विधायक विधान परिषद लिखा मिला। हूटर भी लगा था।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया वह फर्जी विधायक बनकर काफी लंबे समय से अवैध वसूली कर रहे हैं। उनके खुद के दो ट्रक अवैध मौरंग लेकर पीछे आ रहे हैं। राठ चौराहे पर चेकिंग कर रहे खनिज निरीक्षक व पुलिस टीम को देख चालक मौरंग लदे ट्रक को छोड़ भाग निकले। जांच में दोनों ट्रकों में खनिज परिवहन के वैध कागजात नहीं मिले हैं। कोतवाल व खान एवं खनिज निरीक्षक की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध जानलेवा हमले, खनिज अधिनियम सहित पांच मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। प्रतापगढ़ के कुछ लोग आरोपियों की पैरवी में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed