{"_id":"62b746e819bf9d63371eda47","slug":"crime-hamirpur-news-knp7042783160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा सवारियां ढोने पर 28 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा सवारियां ढोने पर 28 वाहन सीज
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे में ई रिक्शा चालक को हिदायत देते यातायात प्रभारी संजय मिश्रा।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर/भरुआसुमेरपुर। क्षमता से ज्यादा सवारियां ढोने पर 26 ऑटो व टेपों सीज किए गए हैं। हाईवे पर हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चालू किया है। उधर, छह ओवरलोड ट्रक सीज किए गए।
यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि भरुआसुमेरपुर में 10 ऑटो सील कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया। इस दौरान उन्होंने 50 तिपहिया वाहनों को चेक किया और चालकों को परमिट के अनुसार सवारियां ढोने के साथ निर्धारित गति पर वाहन चलाने के लिए कहा। अभियान से तिपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। उधर, राजस्व, परिवहन व खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह ओवरलोड ट्रक सीज किए। एक ट्रक का चालान किया है। सभी ट्रकों को कुछेछा चौकी में खड़ा कराया गया हैं।
एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि ज्वांइट मजिस्ट्रेट संजय मीणा व खनिज सर्वेयर के साथ शुक्रवार की देर रात हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने और गलत ढंग से नंबर लिखने पर 12 अन्य ट्रकों का चालान किया गया। पीटीओ चंदन पांडेय ने बताया कि सुमेरपुर में 12 ऑटो व टेपों, कुछेका में तीन ऑटो व मौदहा में एक ऑटो सीज किया।