{"_id":"62b4a1bd0372f54a6f7d60f5","slug":"crime-hamirpur-news-knp7039255140","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत पर वाटर पार्क किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत पर वाटर पार्क किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बुधवार को स्वीमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत के बाद प्रशासन ने वाटर पार्क सील कर दिया है।
नगर के उरई रोड पर एक फेमिली रिसोर्ट व वाटर पार्क संचालित है। बुधवार को खुशीपुरा मोहल्ला निवासी रीतेश कोष्टा उर्फ ईशू (18) अपने दोस्तों अभय, मोहित व आदित्य के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। वहां पानी में डूबने से रीतेश की मौत हो गई थी। मृतक के पिता व दोस्तों ने पार्क संचालक पर लापरवाही व अमानवीयता का आरोप लगाया था। आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के मानकों से खिलवाड़ करते हुए पार्क संचालित किया जा रहा है। मृतक रीतेश के पिता राजेश कोष्टा ने वाटर पार्क संचालक के खिलाफ कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
गुरुवार को तहसीलदार अभिनव चंद्रा व कोतवाल दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर खेत में पार्क संचालित किया जा रहा था। इसकी स्वीकृति भी नहीं ली गई थी। अवैध तरीके से संचालित वाटर पार्क को एसडीएम के आदेश पर सील कर दिया है।