{"_id":"62b4a0602965793a97096334","slug":"crime-hamirpur-news-knp70392291","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमता से ज्यादा सवारियां भरकर दौड़ते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमता से ज्यादा सवारियां भरकर दौड़ते रहे वाहन
विज्ञापन
मौदहा-सिसोलर मार्ग में ऑटो की छत पर बैठे यात्री।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर/भरुआसुमेरपुर। आटो में महज तीन सवारी का परमिट होने के बाद भी ज्यादा सवारियां भरीं जाती हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अवैध अड्डे नहीं हटा गए हैं। हादसे में आठ लोगों की मौत से कोई सबक नहीं लिया गया है।
बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद भी गुरुवार को शहर से डग्गामार क्षमता से अधिक सवारी लेकर दौड़ते रहे। बस स्टैंड से एक किमी के दायरे में डग्गामार वाहनों का प्रवेश वर्जित है लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है। बस स्टैंड की नाक की नीचे से कालपी रोड पर वैन, आटो, प्राइवेट बस सवारियां भरती दिखीं। भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार परिवहन विभाग ऑटो को तीन सवारियां ढोने का परमिट देता है, लेकिन इस नियम की अनदेखी हो रही है। कस्बे में पूर्व की भांति हाईवे के बस स्टैंड के पास दो अवैध अड्डे चल रहे हैं। बांदा मार्ग में अड्डा चलने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। एक स्टैंड देवगांव चौराहा तथा एक स्टैंड नेहा चौराहा में अवैध रूप से चल रहा है।
भरुआसुमेरपुर में टेंपो टैक्सी के खिलाफ परिवहन विभाग की सख्ती के चलते वाहन चालक हमीरपुर मुख्यालय जाने का किराया 40 रुपये प्रति सवारी वसूल रहे हैं। बुधवार को हुई दुर्घटना के बाद पुलिस प्रशासन व परिवहन विभाग ने डग्गामार वाहनों, टेंपो व टैक्सी के खिलाफ अभियान चलाया है। इस कारण गुरुवार को मुख्यालय जाने के लिए बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी पर 27 ऑटो सीज किए गए हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
-शुभम पटेल, एसपी
स्पीड ब्रेकर हटवाए
भरुआसुमेरपुर। हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसों पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मुख्यालय से लेकर गहबरा चौकी तक पड़ने वाले गांव व कस्बों में स्पीड ब्रेकर बनाए थे। पीएनसी ने स्पीड ब्रेकर हटवा दिए हैं। मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा के तहत सड़कों पर टेबल टाइप स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक किसी भी मार्ग व हाईवे पर इस तरह के ब्रेकर नहीं बनाए जा रहे हैं। हाईवे पर मरम्मत होने के बाद सफेद पट्टी की लाइनें नरायनपुर से लेकर कुछेछा तक नहीं खींची गई हैं। इससे रात के अंधेरे में वाहन चालकों को समस्या आती है। (संवाद)
-
हादसे वाले स्थान पर पलटा ट्रक
भरुआसुमेरपुर। नेशनल हाईवे पर हादसे में आठ लोगों की मौत वाले स्थान पर गुरुवार सुबह फिर हादसा हुआ। कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे में मकरांव के पास पलट गया। इस घटना में चालक डंपर में बुरी तरह से फंस गया। पुलिस ने बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। चालक को मामूली चोटें लगी हैं। (संवाद)
-
दो डाक्टरों ने किया पोस्टमार्टम
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके रावत ने बताया कि आठ शवों के पोस्टमार्टम के लिए रात में ही तैयारी कर ली गई थी। सुबह 4 बजे से 10 बजे तक सभी आठ शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
---