फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

घरेलू कलह से परेशान महिला ने जान दी

Mon, 20 Jun 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतका रामकली की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। नरायच गांव में घरेलू कलह से आजिज महिला ने डीजल डालकर आग लगा ली। इससे महिला की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नरायच निवासी रामकली (32) पत्नी बड़कू निषाद घरेलू कलह के चलते परेशान रहती थी। सोमवार दोपहर वह गांव के पास ही बह रही चंद्रावल नदी के किनारे भैंस चरा रही थी। तभी उसने घर से बोतल में लाया डीजल अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली। वह आग का गोला बनकर मदद की गुहार लगाते हुए इधर-उधर भागने लगी। ज्यादा झुलस जाने के कारण रामकली की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने पीछे छह माह की बालिका समेत पांच बालिकाओं को रोता-बिलखता छोड़ गई है। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि महिला का पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed