{"_id":"62a0de1babaa4617634382e7","slug":"crime-hamirpur-news-knp7013277152","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए 34 करोड़ कर्ज दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए 34 करोड़ कर्ज दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। रमेड़ी मोहल्ले के गेस्ट हाउस में इंडियन बैंक (अग्रणी बैंक) के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम हुआ। इसमें 1394 लाभार्थियों को रोजगार के लिए 34 करोड़ 7 लाख का कर्ज बांटा गया। सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति ने कहा अमृत महोत्सव भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने की कोशिश करना है।
विधायक ने कहा कि बैंकर्स विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को रोजगार के लिए कर्ज दे रहे हैं। कृषि क्षेत्र में ऋण देकर किसान की आय बढ़ाने के प्रयास तेज हैं। पशुपालन के लिए भी कर्ज देकर कृषि के साथ दुग्ध उत्पादन से आमदनी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। कर्ज लेकर बैंक का भरोसा न तोड़े। समय से ऋण चुकता करें।
बैंक के अंचल प्रमुख अप्रतिम अवस्थी ने कहा अगर देश इसी प्रकार अपनी संस्कृति पहचान को साथ लेकर आगे बढ़ता रहा तो एक दिन महाशक्ति बनकर खड़ा होगा। सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने विचार व्यक्त किए। संचालन एलडीएम जेके ढींगरा ने किया। मुख्य प्रबंधक संगम लाल मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, सुनील कुमार यादव, आर्यावर्त बैंक कुरारा के रविरंजन, अभिषेक यादव, रावेंद्र पाल मौजूद रहे।