फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

युवती को कुएं में फेंककर भागे बाइक सवार

Wed, 08 Jun 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
इलाज के बाद कोतवाली में बैठी कुंए से निकाली गई बबली। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
मुस्करा। गुंदेला गांव मोड़ पर मंगलवार रात बाइक सवार साधू व दो अन्य युवती को कुएं में फेंककर भाग गए। रात भर कुएं में पड़ी रही युवती के चिल्लाने की आवाज सुबह किसान ने सुनी तो पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया। पूछताछ में युवती जनपद जालौन की रहने वाली बता रही है।
विज्ञापन

गुंदेला गांव के मोड़ पर सड़क किनारे आम के पेड़ों की रखवाली करने बुधवार सुबह छह बजे एक किसान पहुंचा। तभी पानी भरे कुएं से युवती के चिल्लाने की आवाज सुनी। कुएं में जाकर देखा तो युवती पड़ी थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने युवती का अस्पताल में उपचार कराया। युवती ने बताया कि वह झांसी के ढाबे में काम करती थी। उसे एक साधू वेशधारी बाबा मिला। कहने लगा साथ चलो वह खूब कमाई करवा देगा। उसके साथ दो अन्य लोग बाइक से लेकर आए और मारपीट कर उसे कुएं में फेंक गए हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने को जालौन के थाना एट के हनुमानगढ़ी निवासी कल्लू कुशवाहा की 18 वर्षीय पुत्री बबली बता रही है। वह मानसिक विक्षिप्त लग रही है। वह यह नहीं बता पा रही है कि उसे लेकर यहां कौन आया था। कहा है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। संबंधित थाने के जरिये युवती के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

गुंदेला में घटना स्थल पर बाइक के टायरों के निशान मिले हैं। युवती जैसे ही कुएं में पानी के ऊपर आई तो उसने कुएं में निकली ईंटें पकड़ ली। रात भर उसी के सहारे खड़ी होकर जान बचाने की गुहार लगाती रही। बाहर निकालने पर वह ठंड से कांप रही थी। तब ग्रामीणों ने कपड़े पहनने को दिए और तापने के लिए आग जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed