हमीरपुर। जेल तालाब के पास कार में घरेलू गैस सिलिंडर से गैस रिफलिंग करने के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि शहर के जेल तालाब के पास छापे के लिए पहुंचे अतिरिक्त एसडीएम राजेश मिश्रा को देखकर कार में गैस रिफिलिंग कर रहे कुछ लोग भाग खड़े हुए। इसकी सूचना एसडीएम ने उन्हें दी। मौके पर टीम भेजकर एक 14 किलोग्राम का गैस सिलेंडर, एक छोटा सिलेंडर व तीन मशीनें जब्त कर कर त्रिवेणी गैस एजेंसी में जमा करा दिया गया है। डीएम से अनुमति लेकर अज्ञात पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस शहर के गेस्ट हाउस सहित कुरारा, सुमेरपुर, मौदहा, राठ, सरीला सभी जगह सघन अभियान चलाया गया। कहा कि गेस्ट हाउस के मालिकों, बारात घरों के मालिकों को घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग न करने के लिए कहा है। ऐसा करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।