फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या

Tue, 22 Mar 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र के कुपरा गांव के पास बेतवा नदी किनारे हुई युवक की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। पुलिस का दावा है कि युवक की अवैध संबंधों में गला घोटकर हत्या की गई थी। उसके अपने ही परिवार की एक महिला से संबंध थे। मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिला जालौन के चतेला गांव निवासी किशोर कुमार (32) की 10 मार्च को कुपरा गांव के पास बेतवा नदी के किनारे गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद आरोपियों ने शव को नदी के किनारे ही दफना दिया था। 13 मार्च को चतेला निवासी रामकरन ने शव की पहचान छोटे भाई किशोर कुमार के रूप में की थी। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि किशोर की परिवार के एक महिला थाना कुरारा क्षेत्र में ब्याही है। किशोर के महिला से संबंध थे। महिला का पति व किशोर कुमार महाराष्ट्र के मुंबई में मजदूरी करते थे। दो साल पहले लॉकडाउन के दौरान दोनों यहां आ गए थे। बकौल थानाध्यक्ष महिला का पति बीमार रहता है। पूरे परिवार का किशोर कुमार ही खर्च उठाता था। इधर, जिस महिला से किशोर कुमार के संबंध थे। उसके पड़ोसी दिनेश सिंह से भी संबंध हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि दिनेश को किशोर कुमार की महिला से करीबी रास नहीं आती थी। महिला को लेकर दोनों में अक्सर विवाह होता रहता था। सात मार्च को दिनेश अपने गांव के धरकोला के साथ बाइक से बिवांर पहुंचा। किशोर कुमार से फोन पर बात कर उसके दोस्त कुंवर सिंह के यहां पहुंच गया। वहां से दिनेश किशोर को बाइक से महोबा जिले के खरेला थानाक्षेत्र के अनघौरा गांव अपने बहनोई के यहां ले गया। देर शाम दोनों वापस बिवांर आए। वहां दिनेश ने साथी धरकोला के साथ कुपरा गांव के पास बेतवा नदी किनारे ले जाकर किशोर कुमार की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव नदी किनारे दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में किशोर कुमार के भाई रामकरन ने तहरीर पर किशोर की करीबी महिला अनीता, दिनेश व धरकोला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरती और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को मंगलवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। धरकोला की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed