{"_id":"6236050acb83fa07db205ccf","slug":"crime-hamirpur-news-knp6863562130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत और साथी घायल हो गया। अन्य दुर्घटना में दंपती घायल हो गया।
उर्दना गांव निवासी बृजराज (32) अपने छोटे भाई दुर्गेश (28) के साथ शुक्रवार देर शाम बाइक से गांव से कस्बे में रहने वाले बड़े भाई मदन से होली मिलने जा रहा था। गांव के बाहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सड़क के नीचे खाई में गिर गई। इससे दुर्गेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बृजराज गंभीर रूप से घायल हो गए। बृजराज को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह अपने पीछे एक पुत्र व पत्नी समेत पूरे परिवार को बिलखता छोड़ गया है। दुर्गेश कबरई में किसी दुकान में काम करता था। वह होली के त्योहार के चलते गुरुवार को गांव आया था।
उधर, रतौंली गांव निवासी विजय (36) पत्नी विमला (32) के साथ परिजनों से होली मिलकर देर शाम गांव जा रहा था। तभी हाईवे के मकरांव ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होने से गिरकर घायल हो गए। दोनों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। गर्भवती विमला की हालत गंभीर है।