{"_id":"61f429aa4dc0167f062d3e4f","slug":"crime-hamirpur-news-knp677617143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के सात लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के सात लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली परिसर में खड़ी चोरी की बाइकें व ट्रैक्टर।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ ट्रैक्टर व 12 बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक इनकी अनुमानित कीमत 76 लाख रुपये है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि गुरुवार रात क्षेत्र रीवन गांव स्थित एएनएम सेंटर के पीछे चोरी के वाहन एकत्र होने की सूचना पर घेराबंदी की गई। यहां से तौफीक उर्फ भोला व नौशाद बक्स (निवासी कबोली थाना नरैनी बांदा), आरिफ खान (निवासी भाटिया थाना सालेह जिला पन्ना मध्य प्रदेश), व कम्हरिया गांव के बच्चू मुखिया उर्फ मुनीर अली, शरीफउद्दीन उर्फ बच्चू, मुकीमउद्दीन व शहीद खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ ट्रैक्टर व 12 बाइकें बरामद की।
आरोपियों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, चोरी करने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। वाहनों की स्थिति का पता लगाने के लिए एआरटीओ विभाग को जांच के लिए पत्र लिखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर व अन्य स्थानों से वाहन चोरी किए गए हैं। यह गैंग अंतरराज्यीय है। चोरों के गैंग का खुलासा करने वाले कोतवाल पवन कुमार पटेल व उनके सहयोगी पुलिस कर्मियों को 25 हजार के पुरस्कार की घोषणा की गई।

पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते एएसपी अनूप कुमार व पीछे खड़े सात आरोपी।- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन