फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

महिला की करेंट लगने से हुई मौत

Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र में छोटा कछार स्थित खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गई एक महिला की एक निजी नलकूप के सपोर्ट वायर में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौैत हो गई। घटना की सूचना पाकर महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव निवासी मजदूर विनोद निषाद की पत्नी उषा उर्फ पिंकी (30) रोज की तरह परिवारजनों के साथ खेत में मवेशियों को घास काटने गई थी। उसी समय निजी नलकूप के सपोर्ट वायर में आ रहे करंट की चपेट में ऊषा आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विनोद निषाद ने बताया कि वह राजस्थान प्रांत के अलवर के भिवाड़ी में रहकर मजदूरी करता है। दोपहर में उसे फोन के जरिए बताया गया कि पत्नी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

प्रधान के प्रतिनिधि रामफूल निषाद ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। इधर, विद्युत विभाग के अवर अभियंता रविंद्र साहू ने बताया कि छोटाकछार निवासी बिंदा प्रसाद का निजी नलकूप है। उन्होंने वनरोजों व जंगली सूअरों से फसलों को बचाने के लिए खेत के चारों तरफ में सपोर्ट वायर लगाकर करंट फैलाया था। उसकी चपेट में आने महिला की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed