फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

पुलिस नहीं सुनती फरियाद

Wed, 05 Jan 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime
हमीरपुर। कलक्ट्रेट सभागार में महिला जागरुकता शिविर में राज्य महिला की सदस्य आयोग पूनम कपूर ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। एक महिला ने पुलिस पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न करने और दूसरी ने ससुरालवालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। आयोग की सदस्य ने पुलिस को फटकार लगाकर जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

सुमेरपुर की एक महिला ने राज्य महिला आयोग की सदस्य को बताया कि कस्बे के एक व्यक्ति का उसके घर आना-जाना था। शादी का झांसा देकर एक जून 2021 को घर से साथ ले गया। स्टांप में हस्ताक्षर करा लिए। भय दिखाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद बेतवा घाट में किराए का कमरा लेकर बंधक बनाकर रखा। दो जून को दो अज्ञात साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दवा खिलाई लेकिन गर्भपात नहीं हुआ। बच्ची होने पर उसे बेतवा में फेंकने के इरादे से छीनने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। महिला ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए वह तीन महीने से भटक रही है। पुलिस थाने से भगा देती है।
विज्ञापन

शहर की नाजिया ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी शहर में हुई थी। सात महीने पहले बीमारी से पति की मौत हो गई थी। एक चार वर्ष का एक बच्चा है। वह दूसरी शादी नहीं करना चाहती। आरोप लगाया कि सास व ससुर एवं जेठ उत्पीड़न करते हैं। जायदाद में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, सीओ सदर विवेक कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय सिंह, महिला थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed