फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

सट्टे के रुपयों के लिए हुई थी युसूफ की हत्या

Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
मौदहा (हमीरपुर)। नगर में पिछले रविवार को बाइक मिस्त्री की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि उसी की दुकान में काम करने वाले दो युवकों ने सट्टे में हारे रुपयों के विवाद के चलते गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बीते 12 अक्तूबर की सुबह मलीकुआं चौराहा नई बस्ती निवासी मो.यूसुफ (25) का रक्त रंजित शव पिपरौंदा मार्ग किनारे मिलने पर सनसनी फैल गई थी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यूसुफ की ही दुकान में काम करने वाले कांशीराम कॉलोनी छिमौली मार्ग निवासी सरफराज कुरैशी व उसके साथी फैजान अहमद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने सारा राज उगल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि आईपीएल के एक मैच में सट्टा लगाने पर यूसुफ 16 हजार रुपये हार गया था। इस पर सरफराज व यूसुफ में कहासुनी भी हो गई थी। इसके चलते दोनों पिछले 10 अक्तूबर की रात योजनाबद्ध तरीके से यूसुफ को शराब पिलाकर पिपरौंदा मार्ग पर ले गए। यहां फैजान ने यूसुफ के पेट में चाकू घोंपा, फिर सरफराज ने उसी चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद दोनों भाग गए। पुलिस ने दोनों से आला कत्ल बरामद कर उन्हें जेल भेजा है। हत्याकांड के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल सट्टा कर रहा बर्बाद
वर्तमान में चल रहे आईपीएल में नगर में लाखों का सट्टा खेला जा रहा है। इसकी चपेट में आकर तमाम युवक बर्बादी की कगार तक पहुंचा चुके हैं। कुछ लोग कर्जदार होने के बाद मौत को भी गले लगा चुके हैं। नगर में चल रहा यह सट्टेबाजी का गोरखधंधा मो.यूसुफ की जान का दुश्मन बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed