{"_id":"6102e7f98ebc3e585446b374","slug":"crime-hamirpur-news-knp643165810","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को धक्का मारकर गड्ढे में गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड को धक्का मारकर गड्ढे में गिराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। उद्योग नगरी में संचालित हंस मेटल फैक्टरी में ड्यूटी कर रहे गार्ड को बुधवार की रात किसी ने धक्का मारकर गड्ढे में धकेल दिया। गार्ड रात से गुरुवार की दोपहर तक गड्ढे में बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। घर न पहुंचने पर खोजबीन को पहुंचे परिजनों ने गड्ढे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
कस्बे में डाक बंगले के पास रहने वाले महेश चंद्र तिवारी (55) उद्योग नगरी में संचालित हंस मेटल फैक्टरी में गार्ड हैं। बुधवार की रात सात बजे से गुरुवार सुबह सात बजे तक ड्यूटी थी। सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की। फैक्टरी में मौजूद कर्मियों ने बताया कि वह ड्यूटी खत्म कर चले गए हैं। फैक्टरी के अंदर खोजबीन में अंदर एक गड्ढे में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। उसके सिर में गंभीर चोट थी।
उपचार के बाद होश में आए गार्ड ने बताया कि उसे रात में धक्का देकर गिराया गया है। इसके बाद उन्हें कुछ भी पता नहीं है। पुलिस ने गार्ड का बयान दर्ज किया है। हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है। गार्ड के पुत्र विनय कुमार ने आरोप लगाया है कि पिता के ऊपर रात में हमला किया गया है। इसमें फैक्टरी कर्मी शामिल हैं।