{"_id":"610199258ebc3e582b0096d4","slug":"crime-hamirpur-news-knp6429770109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के भमई गांव निवासी एक अधेड़ ने बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भमई गांव निवासी शिवबरन सिंह (55) शराब का लती था। नशेबाजी में वह अपनी काफी जमीन बेच चुका है। दोनों बेटे बांदा में रहते हैं, एक की शादी हो चुकी है। इस समय उनके पास पांच छह बीघा जमीन बची है। बुधवार को दोपहर गांव में लगे शिविर में उसकी पत्नी टीका लगवाने गई।
तभी घर सूना पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने जैसे घर पहुंचकर कमरा खोला तो पति का शव फांसी का फंदे में लटकता मिला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि शिवबरन सिंह नशे का आदी था। इसी कारण परिवार में विवाद होता था। इसी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।