{"_id":"5ecbeae68ebc3e90612ff87f","slug":"crime-hamirpur-news-knp561980146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा की पत्थर से कुचलकर की हत्या, खेत में आने से मना करने पर दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा की पत्थर से कुचलकर की हत्या, खेत में आने से मना करने पर दिया घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
राठ के नंदना गांव में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स व ग्रामीण
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। खेत में लगे नलकूप पर सो रहे वृद्ध किसान की उसके भतीजे ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नदना गांव निवासी परमेश्वरी दयाल राजपूत (65) के नाम करीब चार बीघा कृषि भूमि है। जिस पर नलकूप लगा है। वह सब्जी की खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह रात में घर से खाना खाकर नलकूप पर सोने गए थे।
रविवार रात वह अमरूद के पेड़ के नीचे सो रहे थे। किसान के पुत्र एलेंद्र ने बताया रात में उसका चचेरा भाई देवसिंह पुत्र दयाशंकर खेत पर पहुंचा। गहरी नींद में सो रहे पिता परमेश्वरीदयाल पर पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सुबह जब वह खेत पर चार्जिंग पर लगा अपना ई रिक्शा लेने पहुंचा तो पिता को मृत पड़ा देखा। बताया रात में करीब 10 बजे उसका चचेरा भाई घर से गया था। करीब बारह बजे लौटकर आया। शक के आधार पर देव सिंह से पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल की।
पहले पानी पिया, फिर की हत्या
परमेश्वरीदयाल के पुत्र एलेंद्र (28) ने बताया रविवार रात करीब 10 बजे उसका चचेरा भाई देवसिंह खेत पर पहुंचा। पिता से नलकूप की कोठी की चाभी मांगकर पानी पिया। इसके कुछ देर बाद पत्थर से कुचलकर पिता की हत्या कर दी। उसने बताया पिता ने आरोपी को कई बार खेत पर आने से मना किया था। जिसके चलते वह रंजिश मानता था। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा एलेंद्र की तहरीर पर चचेरे भाई देव सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।