फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

भाजपा नगर अध्यक्ष से मारपीट कर की फायरिंग, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 23 Mar 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime
मौदहा। अरतरा तिराहा पर रविवार शाम दबंगों ने भाजपा नगर अध्यक्ष के घर में घुसकर गालीगलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग की। जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। नगर अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बलवा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

परछा गांव के मजरा सढ़ा निवासी अरविंद शर्मा मौजूदा समय में भाजपा के नगर अध्यक्ष है। भाजपा नेता नगर के अरतरा तिराहा पर अर्से से परिवार समेत रह रहे हैं। रविवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी रामप्रसाद यादव के घर की महिलाएं उनके परिवार को भला बुरा कहने लगी। जब अरविंद शर्मा ने इसका विरोध किया तो रामप्रसाद, लव यादव, सोहित यादव व उनके घर की तीन महिलाओं समेत दो साथी लाठी व असलहा लेकर उनके घर घुस गए और नगर अध्यक्ष को पीटने लगे।
विज्ञापन

विरोध पर फायर कर दिया। जिसमें अरविंद बाल-बाल बचे। फायर की आवाज सुन लोगों में दहशत फैल गई। हमलावर धमकी देते हुए चले गए। नगर अध्यक्ष ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर महिला को पीटा
राठ। कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उसके घर के सामने रहने वाला एक व्यक्ति उसे देख कर गलत इशारे करता है। अक्सर उसके घर में ताकझांक करता रहता है। आरोप है कि सोमवार सुबह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसकी चोटी पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। अपने पुत्रों व भाई के साथ मिलकर उसे पीट दिया। मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने महिला को बचाया। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed