{"_id":"618abef7e1a1ef129252c8a1","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6630157168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मोहल्लों में पथराव से तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मोहल्लों में पथराव से तनाव का माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। नगर के खुशीपुरा व जुगियाना मोहल्ले में अराजकतत्वों ने घरों पर पथराव करते हुए जमकर बवाल किया। मोहल्लों में तनाव का माहौल है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
खुशीपुरा मोहल्ला निवासी रिटायर्ड सहायक चकबंदी अधिकारी खुदाबख्श ने बताया कि सोमवार रात बाइक सवार अराजकतत्वों ने गाली गलौज कर उनके घर पर पथराव किया। बाहर खड़े उसमान के साथ मारपीट कर दी। जब तक पुलिस पहुंची आरोपी बाइक छोड़ कर भाग गए। उन्होंने कलाम, आरिफ, नीलू, आकिब, डागा व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष के जुगियाना मोहल्ला निवासी शाहरुख ने बताया कि इस्ताक, गफ्फार, चीना, कलीला, फरीद, खुदाबख्श, उस्मान व अन्य अज्ञात ने उनके भाई शहबाज व आरिफ के साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए पत्थर बरसाए।
वहीं जुगियाना के बबलू ने बताया कि सोमवार रात घर में खाना खा रहे थे। 12 अधिक दबंगों ने घर के बाहर हंगामा किया। ई-रिक्शा तोड़ डाला और पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दो पक्षों के बीच विवाद है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।